सुरभि न्यूज़
आनी
मंगलवार 28 जून को विद्युत उपमण्डल नगान के दलाश फीडर में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत उपमण्डल आनी के सहायक अभियंता एमआर कश्यप ने बताया कि नगान फीडर में जरूरी रखरखाव के चलते मंगलवार को सोईधार, रिवाडी, गचछवा, ढैर, रठोह, चमारली, शुश खे गसू, कण्डागई, रमोही तथा चौकी आसपास आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।










