विधानसभा चुनावों में सेवादल निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका-तिलक राज शर्मा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

बिलासपुर, विजयराज उपाध्याय

पूर्व विधायक व जिला सेवादल के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सेवादल निभाएगा मुख्य भूमिका। यह बात उन्होंने कांग्रेस सेवादल घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में चल रहे दो दिवसीय कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर में कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय कांग्रेस का है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। तिलक राज शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो उसमें कांग्रेस सेवादल मुख्य भूमिका में रहेगा। कांग्रेस सेवादल पार्टी के सदस्यता अभियान से लेकर लोगो की जनसमस्याओं को उठाने में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है। इसके अलावा कांग्रेस सेवादल सामाजिक सेवाओं में हमेशा तत्पर है और आगे भी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *