सुरभि न्यूज़ बिलासपुर
विजयराज उपाध्याय
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बिलासपुर के महामंत्री अमरनाथ धीमान ने अपनी धर्मपत्नी ज्ञानी देवी सहित हिमाचल प्रदेश सरकार सरकार में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने पर हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्य सचिव आरडी धीमान के कार्यालय में जाकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अमरनाथ धीमान ने कहा कि आरडीधीमान एक योग्य कर्मठ एवं इमानदार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनका संपूर्ण सेवाकाल बेदाग छवि कर रहा है। एक गरीब परिवार से उठकर उन्होंने इतने बड़े पद पर पहुंचकर एक मिसाल पेश की है। वास्तव में इतने बड़े पद पर पहुंचकर उन्होंने गरीब परिवार एवं अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। कोई भी व्यक्ति अपनी मेहनत के बल पर कहीं भी पहुंच सकता है। आरडी धीमान की मुख्य सचिव के पद पर इस नियुक्ति के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का विशेष आभार व्यक्त किया है।









