सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
लोक निर्माण विभाग के उपमंडल बीड़ के अंतर्गत आने वाले बीड़–बरोट सड़क मार्ग के बीच ऊहल नदी में लगभग 2 करोड़ की धनराशि से बने नवनिर्मित घड़सा नामक पुल का शुभारंभ बुधवार के दिन बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी द्वारा किया गया।
इस पुल का शुभारंभ हो जाने से बड़ा ग्रां पंचायत के समस्त लोगों सहित समुची छोटाभंगाल घाटी के लोगों ने भारी प्रसन्नता जाहिर कि।
विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने लोगों को संबोधित भी किया। इस मौके पर बैजनाथ भाजपा के अध्यक्ष भीखम कपूर, उपाध्यक्ष मंगत राम, बड़ा ग्रां पंचायत की प्रधान चंद्रमणी देवी, उपप्रधान राजकुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता केके भारद्वाज, सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता अनील शर्मा, अरविंद ठाकुर, मुल्थान पंचायत के पूर्व प्रधान
लच्छमन सिंह, जगवीर सिंह, राजिन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे |