द्रंग विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पुरण चंद ठाकुर 24 अक्तूबर को चौहर घाटी के दौरे पर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

द्रंग विधान सभा क्षेत्र  से भाजपा प्रत्याशी पुरण चंद ठाकुर को समुचे द्रंग विधानसभा क्षेत्र में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। द्रंग भाजपा के प्रैस सचिव राजू राम ठाकुर ने बरोट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी पुरण चंद ठाकुर को द्रंग क्षेत्र के गांव-गांव में भारी समर्थन तो मिल रहा है वहीं लोगों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। द्रंग भाजपा पुरी ताकत के साथ अपने प्रत्याशी पुरण चंद ठाकुर के लिए काम कर रही हैं। पुरण चंद ठाकुर 23 अक्तुबर से चौहार घाटी में लोगों से मिल करअपने लिए समर्थन मांग रहे हैं । पुरण चंद ठाकुर की जीत पककी करने के लिए भाजपा बुथ स्तर पर भी डट गई है। राजुराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। पिछली बार द्रंग में विधानसभा क्षेत्र में विधायक जवाहर ठाकुर ने जीत दर्ज कर भगवा लहराया था ओर इस बार पुरण चंद ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाकर भगवा लहराएंगेऔर जयराम ठाकुर को मजबुत कर एक बार फिर से प्रदेश की बागडोर सौंपेंगे।  राजू राम ठाकुर ने बताया कि 24 अक्टूबर द्रंग के भाजपा प्रत्याशी पूरण चन्द ठाकुर चौहारघाटी के लपास में 9 बजे,छोटी झरवाड़ में10 बजे, बरोट में 11 बजे थलटू खोड में 12 बजे,लटराण में 1 बजे,धमरेहड़ में 3 बजे, शीलबुधानी  में 4 बजे तथा सुधार 5 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान पूरण चन्द ठाकुर लोगों से रूबरू होकर अपने लिए समर्थन मांगेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *