लाहौल स्पिति जिला के केलंग में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फार यूनिटी एकता दौड़ का किया जायेगा आयोजन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

केलंग, 27 अक्तूबर।
सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के उपलक्ष्य में लाहौल स्पिति जिला के केलंग में 31 अक्तूबर को प्रातः 7 बजे एकता दौड़ रन फार यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।

नेहरू युवा केन्द्र लाहौल के उप निदेशक राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इसका आयोजन जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से किया जा रहा है।

उन्होनें कहा कि लाहौल के तीनों विकास खण्ड केलंग, उदयपुर व काजा में एकता दौड का आयोजन किया जाएगा। राम सिंह ने कहा कि इस एकता दौड में लाहौल स्पिति के सभी आयु वर्ग के लोगों सहित महिला मंडल एवं युवक मंडल के सदस्य भाग ले सकते हैं।

उन्होनें कहा कि इस एकता दौड़ कार्यक्रम में बाईक और साईकिल रैली भी निकाली जाएगी। राम सिंह ने समस्त लाहौल वासियों से अपील की कि देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने का संदेश देने के लिये अधिक से अधिक संख्या में इस एकता दौड़ रन फार यूनिटी में अपनी भागीदारी सुनिष्चित करने का आग्रह किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *