आजाद प्रत्याशी किशोरीलाल सागर को लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन गुरुवार को निरमण्ड में होगी महा जनसभा

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा,आनी।
2022 के विधानसभा चुनाव अपने चरम पर पहुंच चुके है। आनी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। आनी विधानसभा सीट से  भाजपा के दो बार विधायक रह चुके किशोरीलाल सागर इस बार टिकट न मिलने के कारण आजाद प्रत्याशी के रूप में सेब चुनाब चिन्ह पर चुनाब लड़ रहे हैं।जिन्हें मतदाताओं का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।भाजपा मंडल के पूर्व में रहे मंडलाध्यक्ष कुशाल चौहान महेंद्र ठाकुर.राम लाल ठाकुर.जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा तथा यशवर्द्धन शर्मा का कहना है कि किशोरीलाल सागर वर्ष 2007 से 2012 और वर्ष 2017 से 2022 तक आनी विधानसभा क्षेत्र से बिधायक रहे हैं और अपने कार्यकाल में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूरे विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है और हर वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इस बार के आम चुनाबों में भी  पार्टी की तरफ से उन्हीं को ही टिकट मिलना तय था.मगर संगठन के कुछ ठेकेदारों को उनकी सादगी व उनकी कार्यकुशलता रास नहीं आई.जिससे की उनका टिकट कट गया।मगर उनके समर्थकों के अपार जनसमर्थन व जोश के फलस्वरूप वे इस बार आजाद प्रत्याशी के रूप में सेब चुनाब चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं।किशोरीलाल सागर के समर्थकों का कहना है कि उनके कार्यकर्ता आजाद प्रत्याशी किशोरीलाल सागर की जीत के लिए
 टोलियां बनाकर डोर टू डोर प्रचार में दिन रात जुटे हुए हैं। आनी  व निरमण्ड क्षेत्र  की जनता का उन्हे भरपूर समर्थन मिल रहा है। आजाद प्रत्याशी समर्थक कुशाल चौहान .सुभाष शर्मा तथा यशवर्द्धन शर्मा का कहना है कि गुरुवार को छोटी काशी निरमण्ड मेँ  आजाद प्रत्याशी किशोरीलाल सागर एक विशाल चुनाबी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उनके अपार जनाधार को देखकर विरोधियों की हवा सरक गई है।जिससे उनकी जीत सुनिश्चित लग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *