सुरभि न्यूज़
भराडू, जोगिंदर नगर:02 अक्तूबर (प्रताप अरनोट)
जोगिंदर नगर उप मंडल के तहत भराडू पंचायत में आज दुसरी त्रैमासिक ग्रामसभा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधान रीता ठाकुर ने की जबकि उप प्रधान राहुल कुमार, पंचायत समिति सदस्य दीक्षित कुमार तथा पंचायत के सभी सात वार्ड सदस्य शेखा देवी, सुदर्शना देवी, रमेश कुमारए रामप्यारी, सोनिया देवी, मनीषा ठाकुर तथा कृष्णा देवी उपस्थित रहे। ग्रामसभा में पंचायत के लगभग तीन सौ पंचायत वासियों ने भाग लिया जिसमें लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा भविष्य में विकास कार्यों के बारे में गहन चर्चा की गई।
भराडू पंचायत की प्रधान रीता ठाकुर ने पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में चिट्टा नशा हमारे बच्चों के लिए सबसे बड़ी सम्स्या बन चुकी है जिसकी लत से कई घर उजड़ चुके है। उन्होंने महिला व युवक मण्डलों, सरकारी व गैर सरकारी शिाक्षा व अन्य संस्थानों व सभी लोगों से अपील की है कि जो कोई भी चिट्टा बेचते व इस लत का सेवन करता हुआ पाया गया उसकी पंचायत प्रतिनिधियों व पुलिस तुरन्त दे। उन्होंने सभी अभिभावकों से निर्देश दिए कि अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखें।
उन्होेंने ग्राम सभा बैठक में केन्द्र्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं स्वच्छ भारत मिशन, नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित ग्राम पंचायत प्लान व उप ग्राम सभा के कार्य सुझाव, टी०बी० मुक्त पंचायत अभियान, विकसित भारत गारन्टी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन, पशुधन मालिकों की पशुओं के पंजीकरण और उसके रिकॉर्ड, नशा मुक्त पंचायत अभियान, मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना, 15 अक्टूबर से पहले पंचायत में नशे के खिलाफ जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का आयोजिन तथा लखपति दीदी की पहल योजना अदि योजनायों के बारे में जानकारी दी।
किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के बापरे में सिगरेट की विक्री पर प्रतिबंध का सख्ती से कार्यान्वयन सुनिक्षित करना, निरीक्षण करना, जब्ती बढ़ाना और उन व्यक्तियों की निगरानी सुनिश्चित करना जो पदार्थों या किसी अन्य वस्तुओं की विक्री या आपूर्ति में समे हुए हैं और की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी।
ग्राम सभा बैठक उप प्रधान राहुल कुमार ने सभी का धन्यवाद सहित समापन किया।
विकसित भारत.गारन्टी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन








