सुरभि न्यूज़ डेस्क
सी आर शर्मा, आनी
आनी स्थित राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी के अंडर-14 के होनहारों ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन ऐतिहासिक चंबा चौगान मैदान में किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ के उपरांत राज्य स्तर पर राजकीय आदर्श जमा दो आनी के होनहारों ने लोकनृत्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया।
बहेतरीन प्रदर्शन को देखते हुए राज्य स्तर के निर्णायक मंडल ने आदर्श विद्यालय आनी की लोकनृत्य सांस्कृतिक टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया।
राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन दिसंबर माह में आदर्श विद्यालय आनी के अंडर-14 के लोकनृत्य सांस्कृतिक दल हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व भोपाल में करेगा।
चंबा के चौगान में चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 11 जिलों के 364 छात्र-छात्राएं भाग ने भाग लिया।
एकल गान में राज्य स्तर पर रोहित चौधरी ने प्रथम स्थान पाया जबकि लोक नृत्य प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आदर्श विद्यालय आनी के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने विजेता विद्यार्थियों को जीवन में कठिन परिश्रम करने की नसीहत दी और बहेतर परिणाम देने के लिए बधाई दी।
राज्य स्तर पर अवल आने पर विद्यालय के सभी शिक्षक अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।