शिमला मे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री व मुकेश अग्निहोत्री ने ली उप मुख्यमंत्री की शपथ

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
शिमला
आज दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली जबकि मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। उन्हें प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। प्रियंका ने मुख्यमंत्री पद की दावेदार रहीं प्रतिभा सिंह को अपने बगल में बैठाया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों के साथ मंच से समर्थकों का अभिवादन किया। राहुल गांधी ने सुक्खू की मां को मंच पर बुलाया, प्रियंका ने गले लगाया हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची। राहुल गांधी को जब पता चला कि वह मंच के सामने बैठी हैं तो उन्होंने उन्हें मंच पर बुलाया और उनसे मिले। प्रियंका गांधी ने सुक्खू की मां को गले लगाया और मंच पर अपने पास बैठाया। इस मौके पर प्रदेश भर से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ जुटी। रिज मैदान पर प्रदेश भर से आए लोगों ने जमकर नाटी डाली और खूब आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *