सुरभि न्यूज़
मनाली
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल अपने मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश को निर्देश दिए थे कि अटल टनल मनाली की शिला नियास पटिका जल्द से जल्द लगायी जाये। मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश ने बीआरऔ को अटल टनल रोहतांग की शिला नियास पटिका को लगाने के आदेश दिए है। एस डी एम मनाली डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने शिला नियास पटिका लगाने को लेकर बीआरओ के आला अधिकारियों से इस बारे में बात की गई। बीआरओ के आला अधिकारियों द्वारा एस डी एम मनाली को बताया की शिला नियास पटिका दो दिनों के भीतर लगा दी जाएगी।
गौरतलब है कि रोहतांग टनल का शिलान्यास यू पी ए की अध्यक्षा सोनिया गांधी के द्वारा किया गया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय रक्षा मंत्री ए के एंटनी तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राजू भी उपस्थित थे।