राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पूर्व मंत्री चंद्र कुमार को नियुक्त किया प्रदेश का प्रोटेम स्पीकर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

शिमला, 14 नवंबर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री वं विधायक चंद्र कुमार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वह विधानसभा सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। विधायकों को शपथ के बाद नए सिरे से विधानसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। विधानसभा से निर्वाचित प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार कांगड़ा जिला के ज्वाली के निवासी हैं।

राजभवन से मंजूरी मिलते ही प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि प्रोटेम स्पीकर की तात्कालिक संवैधानिक व्यवस्था होती है उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। 78 वर्षीय चंद्र कुमार कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र से जीत कर आए हैं। जब ठाकुर रामलाल हिमाचल के मुख्यमंत्री थे तब चंद्र कुमार सबसे पहले 1982 में विधायक बने थे। उन्होंने 1985, 1993, 1998 और 2003 में भी जीत हासिल की है और वह लोकसभा सांसद चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *