बरोट दुर्गा माता मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर विशाल भंडारे का किया आयोजन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज

खुशी राम ठाकुर, बरोट

प्रतिवर्ष की भान्ति इस वर्ष भी महा शिवरात्री उपलक्ष्य में बरोट में स्थित दुर्गा माता के मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष रविवार के दिन बरोट पंचायत के अंतर्गत आने वाले बरोट बाज़ार में रहने वाली शिव भक्त बेटी इलावंती द्वारा बरोट में स्थित दुर्गा माता मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

विशाल भंडारे में बरोट बाज़ार, लक्कड़ बाज़ार , लंबाडग बाज़ार, काव, नमाण , तरवाण, वरधान ,कथयाड़ू, ढरांगण लपास, नोट, कूट, कशामल, कल्होग, जमटेहड़ तथा छोटाभंगाल घाटी के मुल्थान बाज़ार, मुल्थान व दयोट गाँवों सहित दूरदराज क्षेत्र से आए सैंकडों श्रद्धालुओं ने इस विशाल भंडारे में प्रशाद ग्रहण किया।

दुर्गा माता मंदिर में आयोजित इस विशाल भंडारे प्रशाद  ग्रहण ग् आनंद लेने के लिए रविवार को दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा यहाँ पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता मंदिर में नतमस्तक होकर माता से आशिर्बाद भी प्राप्त भी किया। बरोट दुर्गा माता मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर विशाल भंडारे का किया आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *