सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू
प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को दी गई गारंटियों को पूरा करने हेतु मंथन कर सत्तत्त प्रयास में जुटी है।
जिनमें ओपीएस बहाली और महिलाओं को प्रतिमाह 1500 देने का निर्णय भी लिया जा चुका है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके सहयोगियों को इसका स्वागत करना चाहिए था किंतु वे लगातार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को घेरने में लगे हैं और भ्रामक प्रचार करने में लगे हुए है। ये बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने आज जारी एक प्रेस बयान में कही।
उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदेश को 75000 करोड़ के कर्ज में डूबो गए। केंद्र से कोई भी पैकेज लाने में नाकाम रहे।
जनता को बिजली, पानी, राशन, तेल, दालें, घरेलू सिलेंडर तक के दामों को चार गुणा अधिक मैंहगा कर गए। किसानों को बीज, खाद व कीटनाशक की कीमतें अनियंत्रित कर गए। पेट्रोल, डीजल के दाम हर 15 दिन बाद बडाते रहे है।
सरकार के नाम पर भाजपा की गतिविधियां संचालित करते रहे और स्वयं मोदी के मन की बात सुनते सुनते जनता की बात सुनना ही भूल गए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री किस तरह से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से चाहते हैं कि उनकी पैदा की हुई समस्याओं को जादू की छड़ी घुमाकर दूर करें।
इंदु पटियाल ने कहा कि सभी समस्याओं का स्थाई समाधान किया जाएगा और 10 गारंटियों को भी चरणवद्द पूरा किया जाएगा।
नौकरियां बेची गई, पेपर लीक किए गए और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में संलिप्त पूर्व भाजपा सरकार जरा अपनी इन कारगुजारियों पर भी प्रकाश डाले।
हमीरपुर चयन आयोग भ्रष्ट होने के कारण भंग किया गया है न कि बंद। विना बजट जयराम सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों पर आगामी सत्र में विचार होगा और जरूरत के अनुसार बजट प्रावधान के साथ बहाली होगी।
कुल्लू में भाजपा के मंत्री/ विधायक जो एक वादा भी पूरा नहीं कर सके। सड़कों, पुलों, स्वास्थ्य संस्थानों और पर्यटन विकास में फिसड्डी साबित हुए है। वो अब सक्रिय हो रहे हैं वह भी मात्र जनता को गुमराह करने के लिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने उनके इस रवैए को हास्यास्पद स्थिति बताया है।