100 वें संस्करण मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को दिया संदेश

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी बूथ स्तर पर स्थानीय जनता ने बड़े ही उत्साहित होकर मन की बात कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सन्देश को सूना।

जिसके चलते द्रंग विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ में भी कार्यकर्ताओं ने लोगों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी।

चौहार घाटी की बरोट, लपास, वरधान तथा खलैहल पंचायत में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

यह जानकारी देते हुए चौहार घाटी के द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर और द्रंग भाजपा आई टी के सदस्य भागमल ठाकुर ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी इस आधुनिक युग की भाग दौड़ में गाँव एवं शहर अपनी संस्कृति एवं छोटे– छोटे प्रयास से किस प्रकार अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

इससे लेकर लोगों को जागरूक करने का एक बहुत बड़ा माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि एक प्रधान सेवक होने के बावजूद अपनी ओर जनता की मूल भाव को लोगों के बीच स्वयं आकर किसी भी देश के नागरिकों के लिए बड़े गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि एक देश का प्रधानमंत्री अपने मुख से लोगों के बीच में उनके कार्यों को सराहते हैं तब प्रयास करने वाले व्यक्ति की ऊर्जा दुगनी हो जाती है साथ ही ऐसा प्रोत्साहन सामाजिक कार्य करने के लिए लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

सुभाष ठाकुर और भागमल ने कहा कि हमारा देश विशेषताओं से भरा हुआ है जिसे हम नहीं जान पाते हैं मगर इस कार्यक्रम के माध्यम से जब उसे बताया जाता है तो एक छोटे से बच्चे से लेकर बूढे बुज़ुर्गो तक उसे समीप जाकर देखने की इच्छा जागती है।  |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *