सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
खंड चिकित्सा अधिकारी पद्धर डाक्टर विनय कुमार ने पद्धर ब्लोक तथा जोगिन्द्र नगर तहसील जोगिन्द्र नगर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सूचित किया है कि 10 मई को स्वास्थय विभाग मंडी के सौजन्य से स्वास्थय खंड पद्धर द्वारा सिविल अस्पताल जोगिन्द्र नगर में दिव्यांगता शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने पात्र लोगों से आग्रह किया है कि दिव्यांग पत्र बनाने से पूर्व वे लोकमित्र केन्द्र में जाकर विकलांगता का पंजीकरण करवा लें जिसके लिए विकलांग व्यक्ति का आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज़ की फोटो कोपी तथा उपचार कार्ड अपने साथ लाना न भूलें।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण करवाने के बाद 10 अप्रैल को ही अपने सभी दस्तावेदों को सिविल अस्पताल जोगिन्द्र नगर में ले कर जाएं जहां पर चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा विकलांग व्यक्ति का निरिक्षण करने के बाद प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
जोगिंदर नगर सिविल अस्पताल में 10 मई को आयोजित किया जाएगा दिव्यांगता व रक्तदान शिविर








