काजा में एंडोस्कोपी शिविर 20मई तक चलेगा, आईजीएमसी शिमला के चिकित्सक लोगों का कर रहे चेकअप

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
काजा
जिला लाहौल स्पीति के काजा अस्पताल में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की ओर से एंडोस्कोपी शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डा. राजेश, सीनियर रेजिडेंट डा. ताहिर और टेक्नीशियन अंकित विशेष तौर पर मौजूद है।
शिविर में पेट के जटिल रोगों को लेकर लोगों का चेकअप किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों का मुफ्त में एंडोस्कोपी टेस्ट की भी किया जा रहा  है।  शिविर के पहले दिन भारी लोगों की भीड़ लगी हुई थी। करीब 20 से अधिक लोगों की एंडोस्कोपी की गई है जबकि 60 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई है।
कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डा. तेंजिन नोरबू ने बताया कि आईजीएमसी शिमला के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की टीम इस शिविर में मौजूद है। स्पीति के लोगों के लिए बड़ी बात है कि उनके स्वास्थ्य का चेकअप यहीं पर विशेषज्ञों  द्वारा किया जा रहा है। स्पीति की समस्त जनता से अपील करता हूं कि 20 मई तक चलने वाले इस शिविर का भरपूर लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *