सुरभि न्यूज़
जोगिंदर नगर, 18 मई
जोगिंदर नगर के बाजार में भी प्राकृतिक फल काफल ने दस्तक दे दी है। इस बार काफल बाजार में लगभग 15 से 20 दिन देरी से पहुंचा है। वर्तमान में काफल 400 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है।
काफल बेचने वालों का कहना है की इस बार मौसम की ठंडक देरी तक रहने तथा ओलावृष्टि, तेज हवा इत्यादि चलते काफल की फ़सल भी कम हुई है।
भले ही काफल का फल वर्ष में महज एक से डेढ़ महीने के लिए ही उपलब्ध रहता है, लेकिन कई लोगों के लिए प्रत्येक वर्ष यह अतिरिक्त आय का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत भी रहता है। वैसे तो काफल जोगिंदर नगर के आसपास काफ़ी मात्रा में होता है, लेकिन वे काफल को मंडी के चैलचौक से लाकर यहां बेच रहे है।
काफल एक प्राकृतिक फल होने के साथ साथ औषधीय गुणों से भरपूर है तथा इसका सेवन शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। आयुर्वेद में काफल के कई औषधीय गुणों का वर्णन मिलता है।