- सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
केलांग, 25 मई
जिला लाहौल स्पीति में पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली (मिशन लाइफ) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि मिशन लाइफ कार्यक्रम में मिशन लाइफ का उद्देश्य जिला के पर्यावरण को संरक्षित रखना है। इसके अंतर्गत पर्यावरण के अनुरूप जीवनशैली अपनाने को लेकर लोगों में जानकारी एवं जागरूकता के लिए ज़िला में विभिन्न विभागों के सहयोग से 5 जून ( विश्व पर्यावरण दिवस) तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के तृतीय चरण में नेहरू युवा केंद्र केलांग राम सिंह ने बताया कि राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला लोट में इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें बच्चों को बर्फ ओर वर्षा जल संचयन के लिए जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने वर्षा जल संचयन (कैच द रेन) के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बर्फ व वर्षा जल को बचाने, लोगों को बिजली बचाने, पानी बचाने, सिंगल यूज़् प्लास्टिक का उपयोग पर रोक, कचरा प्रबंधन, समर्थक गृह जीवन शैली को अपनाना तथा ई कचरे में कमी के विषय के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान युवाओं व स्कूल के बच्चों ने सफाई अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन करने का प्रण लिया।
जिला के शिक्षण संस्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, गोशाल, कोलोंग जाहलमा व शांशा तथा आईटीआई उदयपुर में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसी तरह से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को तथा कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत किशोरी व काजा उपमंडल के लांगचा गांव में भी किसानों को कृषि प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया गया।











