सांसद प्रतिभा सिंह 27 मई को चौंतड़ा में एक दिवसीय दौरे पर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
जोगिन्दर नगर, 26 मई

मंडी से लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह 27 मई को जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगी।

इस दौरान चौंतड़ा में जहां विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगी तो वहीं सांसद आदर्श ग्राम योजना की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगी।

सांसद प्रतिभा सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रात: 11 बजे चौंतड़ा पहुंचेगी तथा ग्राम पंचायत चौंतड़ा में सांसद निधि के तहत निर्मित होने वाले सामुदायिक केंद्र सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगी। इसके बाद सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम विकास योजना बैठक की अध्यक्षता भी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *