सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में राजकीय महाविद्यालय आनी के तीनों संकायों में छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जहाँ बीए का कुल परीक्षा परिणाम 73 प्रतिशत, बीकॉम का 90.5 तथा बीएससी का 64.8 प्रतिशत रहा। जबकि आनी महाविद्यालय के तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है जो महाविद्यालय के लिए गर्व की बात हैं।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सत्र में बीए अंतिम वर्ष में कुल 190, बीकॉम में 09 तथा बीएससी में भी 09 छात्र परीक्षा में बैठे थे जिसमें सभी छात्र अच्छे अंकों के साथ उतीर्ण हुए हैं।
बीए एग्रीगेट में डोना ठाकुर ने 9.16 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रिया कुमारी ने 8.89 सीजीपीए के साथ दूसरा तथा स्वीटी सत्या ने 8.84 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार बीकॉम एग्रिगेट में मनीषा कुमारी ने 8.5 प्रतिशत सीजीपीए के साथ प्रथम, मोनिका ठाकुर ने 8.35 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा सिमरन ने 8.30 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं बीएससी एग्रीगेट में पुष्प राज ने 8.88 सीजीपीए के साथ प्रथम, विशाल ठाकुर ने 8.21 सीजीपीए के साथ दूसरा तथा मनीषा कुमारी ने 7.73 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नरेन्द्र पॉल ने तीनों संकायों में अव्वल रहने वाले छात्रों एवं अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के महाविद्यालय में छात्र शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा खेलों में लगातार अपनी प्रतिभा का









