द्रंग भाजपा आज दोपहर 2 बजे स्नोर घाटी के झिड़ी से औट तक निकलेगा तिरंगा यात्रा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

जिला मंडी द्रंग भाजपा आज 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम स्नोर घाटी के झिड़ी से औट तक किया जाएगा। जिसमें द्रंग विधानस आभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से भाग लेंगे। द्रंग भाजपा के अध्यक्ष दलीप कुमार विष्ट ने सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों, बूथ पालकों तथा बूथ स्तर के समस्त पदाधिकारियों तथा सदस्यों व पार्टी सम्बन्धित पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों तथा क्षेत्र के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लें। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के लिए जिस भी कार्यकर्ता के पास अपना दो पहिया वाहन हैं वह उस वाहन के साथ रैली निकालने के लिए तिरंगा झंडा भी अपने साथ लेकर आएं। राष्ट्रीय ध्वज डाकघर तथा उप डाकघरों से 25 रूपए देकर प्राप्त करें। आज रविवार को भी भारतीय डाक विभाग ने राष्ट्रीय ध्वज बिक्री हेतु मुख्य डाकघर सुंदर नगर, मंडी, कुल्लू तथा केलांग खुले रखे हैं। इस बार पार्टी की और से ध्वज की व्यवस्था नहीं की गई है। सभी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि इस अवसर पर अपनी उपस्थिति को आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *