आपदा की घड़ी में कांग्रेस नेता किधर हुए गायब-रणधीर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपदा की घड़ी में निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की हर संभव मदद की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल के दो दौरे किए है, एक दौर में 180 करोड़ की घोषणा और दूसरे दौर में 200 करोड़ की घोषणा की और कांग्रेस के नेता इसकी भी आलोचना कर रहे है।

कांग्रेस को ध्यान देना चाहिए कि अभी तक केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को 822 करोड़ की राहत रही प्रदान की है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 2700 करोड़ रुपए मिले है।

इतनी मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करती है।

शर्मा ने कांग्रेस नेताओं से पूछा कि भाजपा के नेता तो धरातल पर काम कर रहे हैं, पर कांग्रेस का नेतृत्व कहां गायब है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिमाचल की बेटी कहलाने वाली प्रियंका गांधी और ड्रामा किंग राहुल गांधी किधर गायब है। उनको इस संकट की घड़ी में जनता के बीच होना चाहिए था।

दूसरी तरफ नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया, नेशनल हाईवे और फोरलेन सड़कों के लिए 400 करोड़ की घोषणा भी की और इन सड़कों के रखरखाव का पूरा खर्चा उठाने का कार्य भी किया है।

शर्मा ने कांग्रेस सरकार के समक्ष कुछ मांगे भी रखी। इस आपदा की घड़ी में राहत मैन्युअल की समय सीमा को बढ़ाने का कार्य सरकार को करना चाहिए। जहां हिमाचल पर सरकार क्षतिग्रस्त घरों को एक लाख दे रही है तो पूरी तरह टूटे हुए घरों को केवल एक लाख तीस हजार दे रही है।

यह राशि कम है इसको बढ़ाना चाहिए, एक घर 25 लाख तक का बनता है। एक लाख तीस हजार तो ऊंट मुंह में जीरा है।

फसलें खराब होने का मुआवजा प्रदेश सरकार को किसानों को देना चाहिए। मनरेगा के नियमों में छूट मिलनी चाहिए। घरों के पास जो  डंगे बन रहे है उनके लिए जो राशि मिल रही है उसको बढ़ाना चाहिए।

शर्मा ने कहा केंद्र से राहत के लिए जितना भी पैसा भेजा है वह उचित जगह इस्तेमाल होना चाहिए । जहां राहत राशि में भ्रष्टाचार के संकेत आ रहे हैं वहीं इस राशि में भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *