चौहार घाटी के काहन सिंह ठाकुर को द्रंग भाजपा उपाध्यक्ष की सौंपी कमान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशीराम ठाकुर, बरोट

द्रंग भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मेहर सिंह भारती ने अपनी कार्यकारिणी में चौहार घाटी की बरोट पंचायत के तरवाण निवासी व जिला भाजपा कार्यकारिणी के पूर्व महासचिव काहन चंद को द्रंग भाजपा उपाध्यक्ष कम्मान सौंपी है। काहन सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर समूची चौहार घाटी के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। चौहार घाटी के बरोट बूथ के अध्यक्ष पूना राम, द्रंग भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, द्रंग आईटी के सदस्य भागमल, बरोट पंचायत की पूर्व प्रधान विन्दना देवी तथा प्रेम सिंह, पूर्ण चंद, राज कुमार सहित घाटी के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने काहन चंद ठाकुर को बधाई दी है। काहन चंद ने कहा कि द्रंग मंडल का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बेहद प्रसन्न है इसके लिए उन्होंने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरण चंद ठाकुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष निहाल चंद, द्रंग मंडल के अध्यक्ष मेहर सिंह भारती तथा द्रंग क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। नव नियुक्त उपाध्यक्ष काहन चंद ने बताया कि द्रंग भाजपा ने उन्हें जो पदभार सौपा है वे उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और द्रंग भाजपा के अध्यक्ष मेहर सिंह भारती तथा समस्त कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को ओर भी मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *