जिला कुल्लू पुलिस ने नशे  के खिलाफ अभियान किया तेज, नशे से जुड़े 34 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Listen to this article

सुरभि न्यूज ब्यूरो
कुल्लू, 13 अक्तूबर

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने भांग की खेती करने वालों पर अपना अभियान तेज कर दिया हैं। जिला कुल्लू में विशेषकर मणिकर्ण घाटी में वन और निजी भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती करने पर ठोस कदम उठाएं है और अवैध खेती को नष्ट करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान शुरू किए गए हैं।

साल-दर-साल अवैध खेती का यह सिलसिला जारी रहने के चलते इस खतरे से निपटने के लिए पुलिस विभाग अलग-अलग योजनाओं के तहत शिकंजा कसने जा रहा है। इस संबंध में अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुलिस द्वारा एक योजना बनाई गई है।

पिछले माह नेपाल से कई लोग मणिकर्ण घाटी में आये थे। क्षेत्र में सूत्र स्थापित किए गए और यह पता चला कि ये नेपाली सुदूर जंगल में गहराई तक जाते है और भांग के पौधो से भांग निकालते हैं। कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वो की  मिलीभगत से ये नेपाली अपने क्षेत्र में काम करने के लिए निकाली गई भांग की उपज को साझा करते हैं। हाल ही में प्रदेश में आई प्राकृति आपदा के बाद जब संजय कुन्डू, पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश  ने कुल्लू का दौरा किया तो उन्होंने ऐसे असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

उपरोक्त के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त होने पर दिनांक 10 व 11 अक्टूबर, 2023 की रात्री को मधुसूदन, भा0पु0से0, उप पुलिस महानिरीक्षक, मध्य खण्ड़, मंडी के नेतृत्व मे निम्नलिखित 03 टीमों का गटन किया गया जिसमें टीम-ए0 अल्फा-के.डी. शर्मा, एच0पी0एस0, टीम-बी0 ब्रावो-राजेश कुमार, एच0पी0एस0 तथा टीम-सी0 चार्ली-रीता शर्मा, एच0पी0एस0 ने नेतृत्व कर बहुत बडी कामयाबी हासिल की।

उपरोक्त सभी टीमे बहुत कठिन इलाके में आपसी संपर्क रखते हुए पहाड़ियो में ऊपर तक गईं। कुछ स्थानों पर उन्हें जंगल छोटे-छोटे लकड़ी के टुकड़ों के ऊपर से व तेज बहती जलधाराओं को पार करना पड़ा। इन पहाड़ियों पर चढ़ने के लिए कोई रास्ता नहीं था और सभी टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए छह से सात घंटे तक चढ़ाई चडनी पड़ी। कार्यवाही के दौरान निम्नलिखित 06 मामले दर्ज किये गये।

पहले मामले में 3.519 किलोग्राम भांग और 110.572 किलोग्राम भांग के बीज जब्त किए गए। मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20,29 के तहत अभियोग संख्या 295/23 दिनांक 11.10.2023, थाना कुल्लू में दर्ज किया गया। इस मामले में राजग थाच में शिवा निवासी नेपाल और 13 अन्य (कुल 14 आरोपी) के कब्जे से 3.519 किलोग्राम भांग और 110.572 किलोग्राम गांजा बीज बरामद किया। मामले की आगामी जांच जारी है।

 

दूसरे मामले में 150 बीघे वन भूमि (2 लाख पौधे) में गांजे की अवैध खेती इस मामले में अभियोग सं0 292/23 दिनांक 11.10.2023 मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत थाना कुल्लू में दर्ज किया और गांव ग्राहण के पास राजग थाच में अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेती की गई जिसमें 2 लाख भांग के पौधे बरामद किए। मामले का आगामी जांच जारी है।

तिसरे मामले में निजी भूमि पर भांग की अवैध खेती 1 बीघा (3 हजार पौधे) अभियोग सं 293/23 दिनांक 11.10.2023 मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अन्तर्गत थाना कुल्लू में दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान चरणजीत निवासी गांव ग्राहण जिला कुल्लू के तौर पर हुई जिसकी जमीन में उगाए गए 3000 कैनबिस के पौधे बरामद किए। मामले का आगामी जांच जारी है।

चैथे मामले में 2.2 किलोग्राम गांजा और 91,000/-रू0 नगद जब्त किए गए। अभियोग संख्या 294/23 दिनांक 11.10.2023 मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20,29 के तहत, थाना कुल्लू में दर्ज किया गया। इस अभियोग में 2.200 किलोग्राम गांजा और नकद 91,000/- रुपये गाहर क्षेत्र से आरोपी रवि बहादुर निवासी नेपाल और 19 अन्य के कब्जे से बरामद किए गए। मामले की आगामी जांच जारी है।

 

पांचवे मामले में वन भूमि पर गांजे की अवैध खेती 50 बीघे (50 हजार पौधे) अभियोग संख्या 296/23 दिनांक 11.010.2023 मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत, थाना कुल्लू में दर्ज किया। इस मामले में 20 अज्ञात व्यक्तिया ं द्वारा गांव गााहर में खेती की गई 50,000 भांग के पौधे बरामद किए। मामले का आगामी जांच जारी है।

छटे मामले में 35 बीघे वन भूमि पर गांजे की अवैध खेती (33000 पौधे) अभियोग संख्या 297/23 दिनांक 12.10.2023 मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत, थाना कुल्लू में दर्ज किया गया। इस मामले में ब्रह्मगंगा जंगल के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेती की गई 33,000 भांग के पौधे बरामद किए। मामले का आगामी जांच जारी है।

उपरोक्त सभी मामलों में कुल 34 आरोपियों को गिरफतार किया गया है, जिन्हें न्यायलय के समक्ष पेश किया गया है। इन मामलों में कुल 5.719 किलोग्राम भांग, 110.572 किलोग्राम भांग के बीज और 91,000/- रूप्ये नकद जब्त किये गए हैं। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान यह पाया गया कि 235 बीघे वन भूमि पर अवैध भांग की खेती की गई है जिसके अंतर्गत 2,83,000 भांग के पौधे पाए गऐ हैं। भांग के 1000 पौधों से 01 किलो चरस निकल सकती है। इस प्रकार इन भांग के पौधो से 283 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस निकाली जा सकती थी। वन विभाग को अवैध रूप से उगाई गई भांग को नष्ट करने के लिए सूचित किया गया है।

 

पुनः उल्लेख किया जाता है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस मादक पदार्थां में संलिप्त आरोपियों के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero tolerance) की नीति का अपना रही है जो भविष्य में भी जारी रहेगी। प्रदेश पुलिस का प्रयास है कि मणिकर्ण घाटी नार्को पर्यटन स्थल बनने के जाल में न फंसे। हिमाचल प्रदेश पुलिस, नागरिकों से मादक पदार्थों से संबंधित कोई भी जानकारी साझा करने का अनुरोध करती है तथा यह आश्वासन देती है कि जानकारी के स्रोत का किसी भी कीमत पर खुलासा नहीं किया जाएगा। साथ ही असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी जाती है कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, भा0पु0से0 हिमाचल प्रदेश ने इस उपलब्धि के लिए मधुसूदन, भा0पु0से0, उप पुलिस महानिरीक्षक, मध्य खण्ड़ मंडी और उनकी टीमों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *