सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
द्रंग विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कथोग के गाँव पेखरा के निवासी इंद्र सिंह ठाकुर को जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के लगातार दूसरी बार महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इंद्र सिंह ठाकुर ने इस नियुक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद, द्रंग विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पूर्ण चंद सैनी तथा द्रंग मंडल भाजपा का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि वे द्रंग मंडल में युवा मोर्चा का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा महामंत्री का दायित्व बखूबी संभाल चुके हैं और जिला भाजपा में कार्यकारिणी का सदस्य रहते हुए भी पार्टी को और भी मजबूत करने का कार्य पूरी ईमानदारी के साथ कर चुके हैं। इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछली बार जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा का महामंत्री की जिम्मेदारी को संभालते हुए भी पार्टी को
मज़बूत करने की लिए दिन रात कार्य किया है जिसके चलते प्रदेश भाजपा हाईकमान ने उन्हें लगातार दूसरी बार जिला ओबीसी मोर्चा का महामंत्री का पदभार सौंपा है।
इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ व सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को और भी मजबूत करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे |