सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
मंडी, 5 नवम्बर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी के पिता लाला जगदीश चंद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. लाला जगदीश चंद जी की आत्मा को शांति और शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।








