एएनटीएफ की टीम ने 42.64 चिट्टा के साथ पंजाब के दो युवक धरे

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

 कुल्लू, 7 नवंबर

प्रदेश भर में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत ए.एन.टी.एफ. कुल्लु की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ए.एन.टी.एफ. के मुख्य आरक्षी समद सिंह, मुख्य आरक्षी विकास, मुख्य आरक्षी सारंग, मानक मुख्य आरक्ष अतुल शर्मा, मानक मुख्य नीतीश कुमार, आरक्षी दिनेश गीर और आरक्षी अशोक कुमार  की टीम ने  हाथीथन चौक भुंतर में गशत के दौरान सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाथीथान चौक के बाहरी इलाके में होटल चमन बसेरा होम स्टे रूम नंबर 205 में दो पंजाब लड़को  से  तलासी लेने पर 42.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान जसकर्ण सिंह सुपुत्र सुरजीत सिंह उम्र 26 साल और सुखजीत सिंह सुपुत्र बलजीत सिंह उम्र 22 साल दोनों निवासी रजाई कोट पंजाब  के तौर पर हुई है।

जिस पर दोनों युवकों को मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 वी 29 के तहत थाना भुंतर जिला कुल्लू में मामला दर्ज कर गिरफ़्तार किया गया है। दोनों  आरोपियों का रिमांड हासिल कर आगामी पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *