पार्बती-III पावर स्टेशन में एनएचपीसी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

कुल्लू 

एनएचपीसी लिमिटेड के पार्बती-III पावर स्टेशन, बिहाली ने अत्यंत सादगी एवं शालीनता के साथ 49 वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (प्रभारी)  प्रकाश चंद, कबिराज नायक, महाप्रबंधक (विद्युत), ए. षणमुगम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलदीप प्रज्ज्वलित करके एनएचपीसी स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया।

पावर स्टेशन प्रमुख प्रकाश चंद ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्टेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और एनएचपीसी के भावी लक्ष्यों पर भी प्रकाश डाला। समारोह के दौरान पावर में 30 सितंबर से 05 नवंबर तक आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह भी किया गया, जिसमें प्रकाश चंद ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *