चौहार घाटी में भालू के हमले से लोगों में दहशत

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

जिला मंडी के चौहार घाटी में जंगली भालू ने हमला बोलकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल वार की सुबह चौहार घाटी की लटराण पंचायत के ख्बाण गाँव के निवासी डाकघर थल्टूखोड़ उपतहसील टिक्कन जिला मंडी के 33 वर्षीय अमर नाथ सपुत्र स्वर्गीय अच्छर सिंह को जंगली भालू ने हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। भालू से घायल हुए अमर नाथ ने बताया कि मंगल वार सुबह ही जब वह अपने गाँव के पास वाले खेत में घास काट रहा था तो दो बच्चों की मादा भालू ने पास आकर उस पर हमला बोल दिया जिस पर अमरनाथ ने भी अपनी जान को बचाने के लिए हिम्मत बाँध कर जोर जोर से शोर मंचाने के साथ- साथ तेज़ी से एक के बाद एक दराती से भालू पर प्रहार करता रहा। वहीँ कूछ ही दूरी पर अपने खेतों मे घास काट रहे गाँव के अन्य लोगों ने इस दृश्य को देखा तो वे भी भालू को भगाने के लिए शोर मचाने लगे जिस पर मादा भालू डर के मारे वहां से भाग गयी। भालू के हमले से दोनों टांगों तथा पेट में जख्म होने से वे पूरी तरह लहुलुहान हो कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में अमरनाथ को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट में लाया गया। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट के प्रभारी डाक्टर अंकुश ने बताया कि भालू से घायल हुए अमर नाथ का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जोनल अस्पताल मंडी के लिए रैफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि घायल अमर नाथ की हालत खतरे से बाहर है। लटराण पंचायत के प्रधान जोगिन्द्र सिंह ने द्रंग के विधायक पूरन ठाकुर व स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि भालू के हमले से घायल अमर नाथ को इलाज करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। पंचायत प्रधान जोगिन्द्र सिंह तथा गांव वासियों ने वन विभाग से मांग की है कि भालू को जल्द से जल्द अपने काबू में किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *