द्रंग मंडल ओबीसी मोर्चा ने नई कार्यकारिणी का किया गठन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

हाल ही में नियुक्त हुए द्रंग मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद ने द्रंग विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूरन चंद ठाकुर तथा द्रंग भाजपा के अध्यक्ष मेहर चन्द भारती की उपस्थिति में अब अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया।  द्रंग ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश चंद ने बताया कि उन्होंने अपनी कार्याकारिणी में कथोग के हुकम चंद, लटराण के दीवान चंद, डूमान के राम सिंह, टिककर के बली राम, पधर आरंग के कली राम, रोपा कोट कमराधा के दुनी चंद, बल्ह टिक्कर के अर्जुन सिंह, आरंग के चंद प्रकाश तथा कोट कमराधा के चुनी लाल को उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। सुधार के खेख राम तथा द्रुण के खूब सिंह को महामंत्री, पद्धर के हेमंत कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया जबकि लोटकरा के लाभ सिंग, दगवान धार से ओम चंद, रोपा चेहटी गढ़ के गोपाल, सचान लपास के ईश्वर दास, बड़ी वजगान के टेक चंद मेगल के रूप लाल नायक, अपर भियुली से अनिल कुमार, अपर बिजनी के गुरदेव कमांद की मुकेश को सचिव की जिम्मेदारी सौपी गई। अंधर बालू के सूरजमणि को कार्यालय सचिव, बलधार खल बूट के डागी राम को मीडिया प्रभारी, अंधर बालू के जितेन्द्र को मीडिया सह प्रभारी, धल्यान के जोगिन्द्र सिंह को प्रवक्ता, द्रगगर के केहर सिंह आईटी प्रभारी, अंषर बालू के मोहन लाल को आईटी का सह प्रभारी नियुत किया गया। इसके साथ – साथ समालंग के सुरेश कुमार, धरयान के राम सिंह धमच्याण के राम सिंह, ग्रामं के तेज राम, गढ़ गाँव के देश राज, धार की सुमन, मढ़ के गुड्डू राम, तिगड़ के शेर सिंह, बाँधी के योग राज, तेगड़ के नागेन्द्र कुमार, टिक्कर के बेसर सिंह, कोट राधा के मनोहर लाल, घगटयाण के नंत राम, बाँधी के नीलमणी, लटराण के ध्यान सिंह, कल्गेहर के नाग राज तथा अपर बालू के ठाकुर सिंह को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। द्रंग ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद, द्रंग भाजपा का अध्यक्ष मेहर चंद भारती तथा द्रंग विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूरन ठाकुर ने द्रंग ओबीसी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *