ऋषि किशोर बने किसान कांग्रेस कुल्लू के जिलाध्यक्ष

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू
उझी घाटी से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता ऋषि किशोर को कांग्रेस पार्टी ने किसान कांग्रेस कल्लू का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से नियुक्ति दी है। पदभार संभालते ही नव नियुक्त अध्यक्ष ऋषि किशोर ने मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। कहा कि आपदा में जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें उनकी जमीन और मुआवजा राशि दिलवाने के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष मुद्दा उठाएंगे और ऐसे लोग जिन्हें राशि नहीं मिल पाई है उनकी समस्याओं का भी वह समाधान करने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे। ऋषि किशोर ने कहा कि आपदा में बहुत से लोगों का नुकसान हुआ है और जिला कुल्लू सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। प्रदेश सरकार ने दृढ़ निश्चय के साथ इस आपदा का जमकर सामना किया और अब प्रदेश में एक बार फिर से बेहतरीन तरीके से कार्य हो रहा है। आपदा से प्रभावित हुए लोगों की भी प्रदेश सरकार ने मदद की है जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद  किया है। कहा है कि आपदा में प्रभावित ऐसे लोग जिन्हें किन्हीं कारण वश मदद नहीं मिल पाई है उनकी मदद करने के लिए वह तत्पर रहेंगे और लोग उनसे संपर्क करके मदद भी ले सकते हैं। इस दौरान उन्होंने किसान कांग्रेस कुल्लू के प्रभारी रमेश गुलेरिया, प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस सोहन वर्मा और  एआईसीसी जनरल सेक्रेटरी ऋषि चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *