सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
महाविद्यालय जोगिन्द्र नगर में रोवर रेंजर्स का स्थापना दिवस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता सिंह और लीडर प्रोफेसर मंजू वाला की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस उपलक्ष्य में सबसे पहले रोवर रेंजर्स का ध्वज फहराया गया जिसमें सभी प्राध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता सिंह ने बताया कि इस स्थापना दिवस पर पोस्टर मेकिंग व डिक्लेमेशन समूह नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की रितिका प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की प्रियंका ने द्वितीय तथा बीकॉम प्रथम अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
भाषण प्रातियोगिता में मुस्कान ने पहला अभिनव ने दूसरा तथा इशिता राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया है। एकल नृत्य में रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
वहीँ समूह नृत्य में अनू और उसके ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता सिंह ने छात्रों को पढ़ाई के साथ – साथ अन्य गतिविधियों मे भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में डाक्टर परिणीता तथा प्रोफेसर कौमुदी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक वर्ग प्रोफेसर ओम प्रकाश कपूर, प्रोफेसर श्रवण डोगरा, प्रोफेसर दिनेश, प्रोफेसर मोहिनी, प्रोफेसर
ममता, प्रोफेसर बिमला तथा प्रोफेसर धीरज विशेष रूप से उपस्थित रहे।









