चौहार घाटी के बरोट में समाज सेवी हंस संस्था ने आयोजित किया मुफ्त चिकिस्ता शिविर 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी में गत लगभग दो वर्षों से हंस फाउन्डेशन संस्था उतराखंड देहरादून द्वारा गाँव – गाँव में जाकर लोगों की जांच व हर बीमारी का मुफ्त में इलाज़ किया जा रहा है। इस मुफ्त सेवा प्रदान करने के लिए संस्था की ओर से डाक्टर सोनल आर्य, फार्मासिस्ट शैलजा ठाकुर, प्रयोगशाला कार्यकर्ता अशवनी कुमार, समाज सुरक्षा अधिकारी अंकुश शांडिल तथा 108 नंबर गाड़ी चालक धर्मेन्द्र कटोच विशेष रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

संस्था में कार्यरत डाक्टर सोनम आर्य ने बताया कि यह संस्था छोटाभंगाल घाटी में गत वर्ष अगस्त माह से छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी के गाँव–गाँव जाकर लोगों की मुफ्त इलाज कर रहे है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष से ही हर माह 2 और 14 तारीख को कोठी कोहड़, 1 तथा 13 तारीख को बड़ा ग्रां और नलहौता, 5 व 17 तारीख को लोहारडी में तथा अन्य शेष दिन को चौहार घाटी के गाँव – गाँव जाकर विभिन्न रोगियों की जांच कर 108 नबर गाड़ी में जाँच करने के बाद रोगियों को मुफ्त में ही घर द्वार में सेवाएं प्रदान कर रहे है।र

संस्था के डाक्टरों द्वारा चौहार घाटी के बरोट बाज़ार में लोगों की जांच की तथा उनका इलाज भी मुफ्त किया। बदलते मौसम के चलते रोगियों सहित आम लोगों को खानपान में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

डाक्टर पराग भारद्वाज ने बताया कि यह हंस के नाम से नीजि संस्था है जो वर्ष 2008 से मुफ्त निरंतर सेवा प्रदान कर रही है। यह एक मोबाइल चिकित्सा यूनिट है जिसमें हर प्रकार की चिकत्सा जांच की जाती है तथा समूचे प्रदेश में 55 मोबाइल चिकत्सा यूनिट में चल रही है।

डाक्टर सोनम आर्य ने बताया कि 17 नवम्बर को संस्था द्वारा छोटा भंगाल घाटी के लोहारडी में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने दोनों घाटियों के समस्त जरूरत मंद लोगों से आग्रह किया है कि इस दिन लोग आकार भरपूर लाभ उठाएं। इस संस्था द्वारा रोगियों को मुफ्त सेवा प्रदान करने के लिए छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी के रवि कुमार, वजिन्द्र सिंह, सर्वदयाल सिंह, लाल चंद, काहन चंद, रणवीर सिंह, रणजीत सिंह, तिलक ठाकुर सहित समस्त लोगों ने हंस संस्था का धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *