हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा चौंतड़ा ने आयोजित किया वितीय साक्षरता शिविर 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट 

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा चौन्तड़ा द्वारा नावार्ड के सोजन्य से ग्राम पंचायत चौन्तड़ा में एक दिवसीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर की अध्यक्षता बैंक शाखा चौन्तड़ा के प्रबंधक नितिन डोगरा ने की।

प्रबंधक नितिन डोगरा ने बताया कि शिविर में उपस्थित लोगों को स्वयं सहायता समूह, समूह के गठन, सुरक्षा और जीवन ज्योति योजना, केसीसी लोन, पशु लोन तथा बचत खाते खोलने की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

शिविर में बैंक की विशेष लोन स्कीम, सशक्त महिला ऋण के बारे में भी जानकारी दी गई। जिसके तहत जिन महिलाओं के बैंक में बचत खाता  है उन्हें 21 हज़ार रूपए की ऋण राशि प्रदान की जा रही है।  नितिन डोगरा ने बताया कि इस महिला सशक्त ऋण योजना के तहत महिलाएं अधिक जानकारी के लिए नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क कर सकती हैं।

नितिन डोगरा ने बताया कि शिविर में पंचायत की 55 महिलाओं ने भाग लिया जो कि विभिन्न सवयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *