कलयुगी मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, भांजी हुई गर्भवती, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू

जिला के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते इलाके में एक कलयुगी मामा द्वारा भांजी से दुष्कर्म किया जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है।

मामा द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद भांजी गर्भवती हो गई। जिसका खुलासा उस वक्त हुआ जब उसके पेट में दर्द होने के बाद उसे चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने बताया कि वह गर्भवती है।

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग 14 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी देते हुए चुप रहने के लिए विवश किया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी।

लेकिन जब लड़की के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां पर डॉक्टरों द्वारा इसकी जांच किए जाने पर उसे गर्भवती बताया। तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां द्वारा पूछताछ करने पर लड़की ने सारी कहानी बयां की। उसके बाद मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

महिला थाना कल्लू की टीम ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन कुमार पुत्र नंदा निवासी शाडाबाई भुंतर कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *