कुल्लू में छाए हिमालयन मॉडल स्कूल आनी के छात्र

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
सी आर शर्मा, आनी
जिला स्तरीय 31वीं बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र-कुल्लू में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में हिमालयन मॉडल स्कूल आनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा,  जिसमें एक्टिविटी कॉर्नर में विद्यालय के छात्र आरव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वह अब राज्य में जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि वहीं विज्ञान प्रश्नोत्तरी जूनियर अर्बन में विद्यालय के छात्र  हिमांक और तनिष तृतीय स्थान पर रहे जबकि वरिष्ठ शहरी में वंशिका और क्षितिज ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार प्रोजेक्ट रिपोर्ट में तेजस्वी शर्मा, सानिया, मानसी, गुंजन, स्नेहा और दिव्यांश राज्य स्तर पर कुल्लू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन उपलब्धियां को हासिल करने पर हिमालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष  रफ्तार ठाकुर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य  देवेंद्र ठाकुर तथा  विज्ञान संकाय के सभी अध्यापकों सहित  स्टाफ और  एसएमसी की पूरी कार्यकारिणी ने इन उपलब्धियों पर बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *