सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू,13 नवंबर
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की बुआ गंगा देवी शर्मा का आज निधन हो गया।
कल्लू के शास्त्री नगर निवासी 106 वर्षीय गंगा देवी शर्मा ने आज सुबह सोमबार 7 बजे अपने निवास स्थान पर आख़री सांस ली।
उलेखनीय है कि गंगा देवी शर्मा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की रिश्ते में बुआ लगती थी जबकि गंगा देवी शर्मा के पति भारतीय डाक विभाग में पोस्ट मास्टर के पद से मुख्य डाकघर कुल्लू से सेवानिवृत हुए थे।
आज दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार ब्यास नदी के तट पर किया जाएगा।









