राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बरोट टोली ने श्री राम लला मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

देशभर में जहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है वहीँ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बरोट टोली ने भी रविवार को श्री राम लला के मंदिर निर्माण के चलते प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम टोली के संयोजक शिवजीत सिंह ने बताया कि रविवार के दिन पूजित अक्षत जोगिन्द्र नगर से रवाना होकर घटासनी तथा चौहार घाटी के टिक्कन, लचकंडी, वरधान, ढरांगण, बरोट खंड तथा छोटाभंगाल के मुल्थान से होते हुए बरोट दुर्गा माता मंदिर में पहुंचा।

उन्होंने बताया कि यह पूजित अक्षत जहां भी पहुंचा वहां पर महिला व युवक मंडलों तथा स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि उस अक्षत को टिक्कन में विराजमान शिव भगवान के मंदिर के सेवक एक बाबा द्वारा दुर्गा माता मंदिर में स्थापित कर दिया गया।

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की योजना से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को खंड बरोट में दुर्गा माता मंदिर में आयोजित किया जाएगा।| बरोट खंड टोली के कार्यकर्ताओं द्वारा यह अक्षत छह मंडलों में अर्थात 16 पंचायतों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रत्येक घरों में पहुंचाए जाएंगे।

श्री लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के टोली संयोजक शिवजीत सिंह ने दुर्गा मंदिर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के लगभग चार लाख नब्बे हज़ार लोगों के सहयोग से श्री राम लला का भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है। इस मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पांच सौ वर्षों से लटका हुआ था जो कि आज पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है।

उन्होंने कहा कि यह मंदिर समूचे भारत वर्ष सहित हिंदू समाज का एक अहम हिस्सा बन गया है। इस मौके पर श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम टोली के सह संयोजक मान सिंह, विनोद कुमार, राष्ट्री स्वयं सेवक संघ बरोट टोली के कार्यकर्ता, इंद्र सिंह, बलबीर ठाकुर, विक्रम सिंह, काहन सिंह, मनोज कुमार, प्यार चंद, पुन्ने राम, मंगत राम सहित महिला व पुरुष भारी मात्रा में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *