सुरभि न्रायूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बरोट टोली द्वरा बरोट में स्थित दुर्गा माता मंदिर में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गत दिन आयोध्या से आए पूजित अक्षत क्लश से मंडलानुसार अक्षत क्लशों का निर्माण किया तथा बरोट खंड के तहत आने वाले सभी छः मंडलों में अक्षत क्लश वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम के संयोजक शिवजीत सिंह ने बताया कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत को बरोट खंड के अंतर्गत आने वाले सभी छः मंडलों के 5 हज़ार घरों में पहुंचा दिया जाएगा। इस दौरान इस कार्यक्रम के सह संयोजक मान सिंह व विनोद कुमार सहित बड़ा ग्रां मंडल से विक्रम जीत व संजय कुमार, बरोट से मनोज कुमार व बलबीर सिंह, लोहारडी से दुर्गा दास व विनोद कुमार, लपास से चरणजीत सिंह, थल्टूखोड़ से जीवन कुमार, सुधार से सुखराम तथा मोहन सिंह आदि गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।










