चौहार घाटी के बरोट में कमल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज से शुरू

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी की बरोट पंचायत के अन्तर्गत आने वाले युवक मंडल ढरांगण द्वारा कमल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवक मंडल ढरांगण के सदस्य कमलेश कुमार तथा भवानी सिंह ने बताया कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता 31 दिसम्बर से शुरू होगी तथा पूरे एक सप्ताह तक चलेगी। इच्छूक क्रिकेट टीमें इस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिई प्रवेश शुल्क प्रत्येक टीम से 2 हज़ार रूपये लिए जाएंगे तथा दोबारा प्रवेश लेने के लिए मात्र 15 सौ रूपये ही लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को 21 हज़ार तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हज़ार रूपये की नगद राशि ईनाम बतौर प्रदान की जाएगी तथा यह ईनाम राशि टीम को देखते हुए और भी बढ़ा दी जाएगी। कमलेश कुमार तथा भवानी सिंह ने चौहार घाटी, छोटा भंगाल घाटी सहित दूरदराज क्षेत्रों के क्रिकेट खिलाड़ी टीमों से आग्रह किया है कि अधिक संख्या में आकर कमल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लें। कोई भी क्रिकेट टीम अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर – 8219989442 तथा 7018246717 से भी संपर्क कर सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *