जिला बिलासपुर में यूथ एवं इको क्लब द्वारा नारा लेखन, चित्रकला व पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

बिलासपुर­

राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय ग्वालमुठाणी जिला बिलासपुर में यूथ एवं इको क्लब द्वारा नारा लेखन, चित्रकला व पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।

यह जानकारी देते हुए स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव रत्न के बताया कि नारा लेखन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में शालु, आंशका और शैलजा ठाकुर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

नारा लेखन प्रतियोगिता के सीनीयर वर्ग में सरिता, नेहा, साक्षी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गुंजन शर्मा प्रथम, प्रिंसिका द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम गौरव, प्राची ठाकुर द्वितीय और राधा रानी तृतीय स्थान पर रहे।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव अम्बेदकर सदन प्रथम, भगत सिंह सदन द्वितीय और रानी लक्ष्‌मीबाई सदन तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।

इस अवज़र पर राकेश नड्डा, कश्मीरी लाल, धूमेन्द्र सिंह, श्याम लाल, यंजना कुमारी, विक्रम सिंह, प्रवीण सिंह, राजिंदर कुमार, उषा कुमारी, राजीव गौतम, रवि कुमार, शेर सिंह, दिलवर, सिंह, रक्षा चन्देल, बालक राम, मोहन लाल, करमीरा और पूनम मेंहता स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *