बंजार उपमंडल के पलाहच से आगे जमद नही पहुंच पा रही सुबह की बस, जनता में भारी रोष

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

राकेश शर्मा, बंजार

स्कूली छात्रों बूढ़े बुजुर्गों को हो रही है दिक्कत,करना पड़ रहा है पैदल सफर, टैक्सी चालक ले रहे मनमाना किराया

उपमंडल बंजार से सम्बंधित ग्राम पंचायत पलाहच के साथ लगती ग्राम पंचायत जमद के लिए बरसात के दिनों में हुई आपदा के बाद अभी तक पलाहच से आगे जमद वासियों को बस सेवा नही मिल पा रही है जिस कारण स्कूली छात्रों, बुजुर्गो व मरीजों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
बंजार गलवाहधार रुट पर चलने वाली बस में सिर्फ जमद पलाहच की जनता ही सफर नही करती बल्कि साथ लगती ग्राम पंचायत कलवारी के रम्बी फरगौट के लोग भी यात्रा करते हैं ।
आपदा के बाद इतने लंबे समय बीत जाने के बाद  भी सरकार ने इस सड़क मार्ग पर बस बहाल नहीं कर सकी। सरकार से लोगों ने आग्रह किया है कि जल्द ही जमद गलवाहधार के लिए बस सेवा वहाल कर दी जाए।

मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय चलने वाली बस तो गलवाहधार तक जाती है लेकिन सुबह पलाहच तक ही आ रही है। हालांकि बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र शौरी ने पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाया था।

ग्राम पंचायत जमद के प्रधान मनीष ठाकुर, उप प्रधान मेहर चन्द प्रेम ठाकुर, छापे राम, संजय कुमार व चुनी लाल का कहना है कि बस गलवाहधार तक न पहुंचने से बहुत दिक्कतें आ रही है। स्कूली बच्चे भी समय पर स्कूल नही पहुंच पा रहे हैं।

जरूरी कार्यों हेतु अगर जाएं तो टैक्सी करनी पड़ रही है और टैक्सी चालक भी मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया बसूल कर रहें हैं जो जिससे सभी लोगों को बहुत आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

एस एम सी प्रधान प्रेम ठाकुर ने सरकार और सम्बंधित परिवहन विभाग से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द गलवाहधार तक बस पहुंच जानी चाहिए ताकि ग्राम पंचायत जमद की जनता को सुविधा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *