सुरभि न्यूज़ ब्युरो
शिमला, 02 मार्च
हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश में एक और भर्ती लटक जाने से वेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए ओर इंतजार करना पड़ेगा।
प्रदेश में हाईकोर्ट ने वन मित्र भर्ती पर 7 मार्च तक रोक लगा दी गई है। वन मित्र के लिए 2,061 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा समाप्त हो चुकी है जिनके लिए अब साक्षात्कार होने थे। साक्षात्कार के 10 अंक तय किए गए हैं जिसके हिसाब से भर्ती की जानी थी, लेकिन इससे पहले ही कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है।
दीक्षा परमार की ओर से कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भर्ती पर रोक लगाई है। अदालत में दायर याचिका की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुश दास ने की।
याचिकर्ता द्वारा अधिसूचना 7 अप्रैल 2017 की अधिसूचना को चुनौती दी गई है। अधिसूचना के अनुसार चतुर्थ श्रेणी के पदों की सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार करने की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है। मामले की सुनवाई जस्टिस अजय मोहन गोयल पीठ ने की। सरकार ने अदालत से मामले में और समय मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी।









