सुरभि न्यूज़ ब्युरो
बंजार, कुल्लू
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने मीडिया से कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र के अनुरूप कार्यप्रगति को अंजाम देते हुए महिलाओं के प्रति अपनी वचनवद्धता को निभाया है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की बहनों को इस योजना से जोड़ कर दी गई पांचवीं गारंटी को पूरा किया है, जिसके अंतर्गत 5 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए मोहताज न होना पड़े इसके लिए कांग्रेस हमेशा उनके आर्थिक उत्थान हेतु प्रयासरत रही है। इसी कड़ी में मनरेगा, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, जलवाहक, पंचायत सचिव व सहायक, पी टी ए टीचर जैसे पदों को सृजित कर महिलाओं को घर, द्वार पर रोजगार मुहैया करवाना कांग्रेस की प्राथमिकता रही है। 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं को पहले ही पेंशन में वृद्धि कर 1500 कर दिया गया है, एकल नारियों को 4 हजार प्रतिमाह तथा विधवा, वेसहारा नारियों को करमुक्त लोन,घर बनाने हेतु भूमि व अनुदान राशि के साथ उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई और प्रशिक्षण का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐसे बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट घोषित कर निर्णयों में संवेदनशीलता का परिचय दिया है और आपदा में अपनी सारी जमापूंजी राहत कोष में दान कर मानवता की मिसाल कायम की है।
इंदु पटियाल ने कहा कि निश्चय ही उनकी सरकार व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में अग्रसर है। गांधीजी ने कहा था कि सरकार कोई भी योजना बनाते समय इस बात को ध्यान में रखे कि (उस योजना से दरिद्र नारायण अर्थात किसी गरीब को लाभ पहुंचे )
योजना से कमजोर वर्गों के जीवन में बदलाव आये आज गांधीजी की इसी सोच को हिमाचल के धरातल पर उतारने में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार गंभीर है।
उन्होंने कहा कि एक ही वर्ष में पांचवीं गारंटी पूरी करने वाले संभवत: ये प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं और वो भी केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता के वगैर अपने सीमित संसाधनों से यह उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश प्रवक्तान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ईमानदार है, स्थिर है और प्रगतिशील भी है। षड्यंत्रों से महाभारत होते हैं जनता का भला तो विकास से होता है। विपक्ष साकारात्मक सोच से अपना रोल अदा करें।