Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
पुलिस पेंशनर कल्याण संघ ईकाई आनी की एक बैठक सोमवार को विश्राम गृह आनी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान अमर सिंह ने की। बैठक में संघ के महासचिव सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में पुलिस पेंशनर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उम्मीद जताई कि कानूनी सहायता की आवश्यकता होने पर स्थानीय पुलिस को पुलिस पेंशनरों की मदद करनी चाहिए। बैठक में 6 सदस्य शामिल हुए।
संघ के महासचिव सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि कई बार कॉल/अनुरोध के बावजूद भी संघ में कोई अन्य सदस्यों को अभी नहीं जोड़ा गया है। बैठक में संघ के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि पुलिस पेंशनर संघ आनी जल्द ही अपना खंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित करेगा. जिसमें पुलिस विभाग के कई बरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया जायेगा।