केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से देश का हर वर्ग बन गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसक – पूर्ण चंद ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी रम ठाकुर, बरोट

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर शनिवार को चौहार घाटी के एक दिवसीय दौरे पर लटराण पंचायत के कार्यालय में पधारने पर लोगों सहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मनोरंजन के लिए महिला मंडल भुमच्याण तथा धमच्याण की महिलाओं ने नाटी पेश भी की।

विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में भाजपा नरेंद्र मोदी की सरकार है जिसके चलते बिना किसी भेदभाव से समूचे देश में समग्र विकास हो रहा है वहीँ केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का देश का हर वर्ग भरपूर सुविधा प्राप्त कर रहा है।

केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब किसान सम्मान नीधि योजना के तहत हर पात्र किसान के खाते में अबतक 32 हज़ार रूपये की धनराशि जमा हो चुकी है। जिस करण देश का हर पात्र किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसक बन गया है।

हाल ही में लोकसभा के चुनाव आने वाले हैं जिसके लिए पार्टी हाईकमान किसी भी उम्मीदवार को लोकसभा चुनाव में  उतारे उस उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से दिन रात डट जाने के लिए अहवान किया।

भाजपा की अच्छी विचारधारा को मद्धेनज़र रखते हुए पंचायत के भुमच्याण गाँव के कांग्रेस के पांच वरिष्ठ कार्यकर्ता तुला राम, शेर सिंह, मस्त राम, पूर्ण चंद तथा दिले राम विधायक के समक्ष भाजपा में शामिल हुए जिस पर विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने पांचों लोगों को भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित किया। पंचायत प्रधान जोगिन्द्र पाल की मांग पर विधायक ने लोक सभा चुनाव के बाद पंचायत के गाँवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का आश्वाशन दिया।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता कपूर चंद, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजू राम, जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष राजपाल तथा साजू राम, जिला ओबीसी मोर्चा के महामंत्री इंद्र सिंह ठाकुर, जिला भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी सुभाष ठाकुर, द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष काहन चंद, द्रंग भाजपा के महामंत्री सुरेश कटारिया, द्रंग भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना देवी, धमच्याण पंचायत के पूर्व प्रधान व जिला भाजपा कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य रोशन लाल, द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, जिला परिषद सदस्य शारदा देवी, द्रंग ब्लॉक समीति की चैयरमेन शीला देवी, द्रंग ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष राम सिंह, द्रंग भाजपा किसान मोर्चा के सचिव रक्षी कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य कली राम, द्रंग भाजपा आईटी सेल के सदस्य भागमल ठाकुर, लटराण पंचायत के प्रधान जोगिन्द्र पाल, धमच्याण भाजपा शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष छिन्जू राम, बरोट भाजपा शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष रामदास, विभिन्न स्थानों के त्रिदेव, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सदस्य व भाजपा के गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *