सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी के राजकीय केन्द्र प्राथमिक पाठशाला बरोट में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे दो बच्चे रोहित ठाकुर व ईशा ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। केन्द्र प्राथमिक पाठशाला बरोट के मुख्याध्यापक लुद्रदत्त ने बताया कि इन दोनों बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। दोनों बच्चों ने जनवरी माह में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।
उन्होंने बताया कि चौहार घाटी की बरोट पंचायत के गाँव थुजी के गरीव किसान रणवीर सिंह तथा सुभद्रा देवी के घर जन्मे रोहित ठाकुर तथा ढरांगण गाँव के निवासी व पूर्व सूबेदार रामदेव तथा देवकली के घर जन्मी ईशा ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की हे।दोनों बच्चों की आदतें अन्य सभी बच्चों से हटकर ही दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि ये दोनों बच्चों का असधारण प्रदर्शन, उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और पाठशाला द्वारा प्रदान करवाई जाने वाली शिक्षा के उच्च मानकों को दर्शाता है।
सैनिक स्कूल परीक्षा अपने कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया, बच्चों की शैक्षणिक और समग्र क्षमताओं का आकलन करने के लिए जानी जाती है। पूरे भारत के विभिन्न राज्यों की पाठशालाओं के कई प्रतिभागियों के बीच रोहित ठाकुर और ईशा उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों के रूप में उभरे हुए हैं। दोनों होनहार बच्चों ने अपना, अपने माता–पिता, अपनी पाठशाला सहित समूची चौहार घाटी का नाम रोशन किया है। बच्चों की शैक्षिणिक उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पाठ्यतर गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी ने उन्हें अपने सहपाठियों के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। उनकी यह उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है जो कि अन्य बच्चों को भी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
राजकीय केन्द्र प्राथमिक पाठशाला बरोट, स्कूल प्रबंधन कमेटी, पाठशाला के समस्त अध्यापक वर्ग, इन बच्चों के माता–पिता तथा हर क्षेत्र में पूरा – पूरा सहयोग करने वाले रोहित ठाकुर के ताया मान सिंह तथा ताई रामकली देवी ने रोहित ठाकुर व ईशा की इस उपलब्धि पर बेहद खुशी व गर्व महसूस कर रहे है।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष सुनील कुमार, मुख्याध्यापक लुद्रदत्त एवं अध्यापकगण ने रोहित ठाकुर और ईशा तथा उनके अविभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।










