सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल घाटी भवन स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला तरमेंहर में वीरवार के दिन अदुल्त बीसीजी टीकाकरण शिविर प्राथमिक स्वाथय केंद्र तरमेहर के प्रभारी डाक्टर अंकुश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें लोहारडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लोआई, स्वाड़ तथा पोलिंग पंचायत के लगभग 59 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
प्राथमिक स्वास्थय केंद्र तरमेहर के प्रभारी डाक्टर अंकुश प्रसाद ने बताया कि इस दौरान सबसे अधिक आयु वाले 96 वर्षीय गोरखू राम ने वैक्सीन लगवाकर अपने आपको संतुष्ट किया।
इस टीकाकरण शिविर में डाक्टर अंकुश प्रसाद के साथ पुरूष स्वास्थ्य कर्ता सपन, महिला स्वास्थ्य कर्ता लक्ष्मी देवी, आशा कार्यकर्ता मधु ठाकुर का भरपूर सहयोग रहा है।
लोआई पंचायत के उपप्रधान तिलक ठाकुर तथा पोलिंग पंचायत के पूर्व प्रधान रूप चन्द ठाकुर ने इस दुर्गम क्षेत्र में लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए टीकाकरण शिविर लगवाने के लिए स्वास्थय विभाग का आभार जताया है तथा स्वास्थय विभाग से भविष्य में भी समय-समय पर इसी तरह के टीकाकरण शिविर लगवाने का आग्रह किया है।











