Listen to this article
सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
विकास खण्ड चौॉतडा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गलु के दुंध, वगडा तथा मेयाडा आदि गांव बहुत ही दुर्गम है। यह गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। इन गांव के लोग सड़क की सुविधा न होने के कारण गुलामी भरा जीवन जीने को मजबुर है। आजकल दुंध, बगडा तथा मेहाडा गांव के लोगों ने इन गांव को सड़क सुविधा से जोडने के लिए एंबुलेंस रोड की जोरदार मांग की है। गांव के डागी राम, शौंकी राम, सुरजण सिंह, रवि कुमार व देशराज का कहना है कि यह तीनों गांव बेहद ही दुर्गम है।
जब इन गांव के लोग बाजार को किसी जरुरी सामान के लिए जाते हैं तो उन लोगों का पुरा दिन आवाजाही में ही निकल जाता है। सुबह धर से बाजार के लिए निकलते है तो शाम को ही पैदल सफर कर घर वापिस पहुंचने हैं। आज भी लोग सडक मार्ग न होने के कारण पीठ पर लाद कर सामान व बीमार आदमी को उठाते है। इस कारण से यहां के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसलिए इन तीन अति दुर्गम गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना अति आवश्यक बन गया है। सडक से वंचित कठिनाई से भरा जीवन यापन कर रहे इन लोगों का कहना है कि फेगडु गांव तक बने सडक मार्ग से अति दुर्गम गांव दुध को भी सड़क मार्ग से जोडा़ जा सकता है। इसी तरह बनाड़ से मेहाडा तथा अति दुर्गम गांव बगडा को सड़क मार्ग निकाला जा सकता है।
लोगों का कहना है कि सरकार ने इन गांव तक तो बिजली व पानी की सुविधा तो दे दी हैं मगर यह अति दुर्गम गांवों को सड़क सुविधा से नहीं जोडा़ गया है। तीन गांव के समस्त लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इन गांवों के लोगो की समस्याओं को देखते हुए दुंध, बगडा तथा मेहाडा़ को भी प्राथमिकता के आधार पर सड़क सुविधा दी जाए।










